फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: भारत से रिश्ते सुधारने में जुटा कनाडा, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों में हो रही बातचीत

Fri, 10 Nov 2023 11:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

मेलिनी जॉली ने कहा कि कनाडा के राजनयिकों को भारत से इसलिए आना पड़ा क्योंकि भारत ने उनकी राजनयिक प्रतिरक्षा वापस ले ली थी। ऐसे में हम उनकी सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते थे।
विज्ञापन
जस्टिन ट्रूडो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और कनाडा के रिश्ते इन दिनों खराब दौर से गुजर रहे हैं। अब कनाडा की विदेश मंत्री मेलिनी जॉली ने कहा है कि वह भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर के संपर्क में हैं और दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने की कोशिश जारी है। मेलिनी जॉली ने कहा कि यह समय दोनों देशों के लिए मुश्किल है क्योंकि दोनों देशों के रिश्तें दशकों से मजबूत हैं। कनाडा की विदेश मंत्री को जापान के टोक्यो में जी7 की बैठक में शिरकत करनी है, उससे पहले मीडिया से बात करते हुए मेलिनी जॉली ने उक्त बातें कही। 
विज्ञापन


क्या बोलीं कनाडा की विदेश मंत्री
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कनाडा की विदेश मंत्री से भारत से रिश्तों को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा जब भारत की बात आती है तो वह पहले भी कई बार कह चुकी हैं...वह अपने समकक्ष एस जयशंकर के संपर्क में हैं और हम जानते हैं कि यह हमारे संबंधों के लिए खराब समय है लेकिन मुझे विश्वास है कि हम इस मुश्किल समय से निकल जाएंगे। हमारे साझा हित हैं और हम मिलकर इसका समाधान निकाल सकते हैं। बीते दिनों भारत ने कनाडा के 41 राजनयिकों को वापस भेज दिया था। इस पर मेलिनी जॉली ने कहा कि कनाडा के राजनयिकों को भारत से इसलिए आना पड़ा क्योंकि भारत ने उनकी राजनयिक प्रतिरक्षा वापस ले ली थी। ऐसे में हम उनकी सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते थे।

भारत-कनाडा विवाद पर कही ये बात
क्या अब कनाडा भारत के बीच का विवाद खत्म हो गया है? इसके जवाब में कनाडाई विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने कनाडा के 41 राजनयिकों को वापस भेजा लेकिन कनाडा बदले की कार्रवाई नहीं करेगा। बता दें कि भारत और कनाडा के रिश्तों में उस वक्त खटास आ गई थी, जब कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने वहां की संसद में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था। हालांकि भारत ने ट्रूडो के आरोपों को निराधार और बेतुका बताया था। इसके बाद भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को बर्खास्त कर दिया था। हालांकि बीते महीने भारत ने फिर से वीजा सेवाओं को बहाल कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीती 18 जून को कनाडा के सरे में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हरदीप सिंह निज्जर भारत में वांछित अपराधी था। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर ही भारत कनाडा के रिश्तों में दरार आ गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें