फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया : हंटिंगटन बीच पर ऑरेंज काउंटी में 33 हजार बैरल तेल का रिसाव, मछलियों समेत कई पक्षियों की मौत

Tue, 05 Oct 2021 01:34 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कैलिफोर्निया

सार

दक्षिणी कैलिफोर्निया के हंटिंगटन बीच पर करीब 18 वर्ग किमी क्षेत्र रिसाव से प्रभावित हुआ है। हंटिंगटन बीच के मेयर किम कैर ने कहा कि मछलियों और पक्षियों की मौत के बाद बीच को कई महीनों के लिए बंद किया जा सकता है। यह घटना पर्यावरण के लिए बड़ा नुकसान है।
 
विज्ञापन
ऑरेंज काउंटी में गिरा तेल - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी कैलिफोर्निया के हंटिंगटन बीच पर बड़ी मात्रा में हुए तेल रिसाव से मछलियों समेत कुछ पक्षियों मौत हो गई। करीब 18 वर्ग किमी क्षेत्र रिसाव से प्रभावित हुआ है। कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ ने प्रभावित क्षेत्र में मछली पालन बंद करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


हंटिंगटन बीच के मेयर किम कैर ने कहा कि मछलियों और पक्षियों की मौत के बाद बीच को कई महीनों के लिए बंद किया जा सकता है। यह घटना पर्यावरण के लिए बड़ा नुकसान है। इससे वन्यजीवों का जीवन भी संकट में आ गया है। फिलहाल प्रभावित क्षेत्र की सफाई की जा रही है।

कैलिफोर्निया की राज्य और स्थानीय एजेंसियां कोस्ट गार्ड के साथ प्रभावित क्षेत्र की सफाई करा रही हैं। स्थानीय सीनेटर मिशेल स्टील ने यहां का दौरा करने के बाद प्रेसिडेंट बाइडेन को पत्र लिखकर कहा, ऑरेंज काउंटी की इस घटना को आपदा घोषित किया जाए।
विज्ञापन


कितने क्षेत्र में हुआ रिसाव

  • 3 हजार बैरल (126,000 गैलन) प्रशांत महासागर के लगभग 13 वर्ग मील तक फैला तेल
  • दक्षिण में लगभग 40 मील (65 किमी) समुद्र तट के किनारे बसे शहर को नुकसान
  • बड़ी तादाद में मछलियां और पक्षी मारे गए।


घटना की जांच जारी
एम्पलीफाई एनर्जी के सीईओ मार्टिन विल्शर ने कहा, पाइपलाइन बंद कर दी गई है। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रिसाव कहां और कैसे हुआ। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें