फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही शादी: ब्रुनेई के सुल्तान की बेटी की भव्य शादी, सात दिनों तक चला जश्न और रस्मोरिवाज का दौर 

Thu, 27 Jan 2022 09:50 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

राजकुमारी फादजीला ब्रुनेई के प्रिंस मतीन की बड़ी बहन हैं। उन्हें 'स्पोर्टी प्रिंसेस' के नाम से भी जाना जाता है। शाही महल में हुई शादी की भव्यता के चर्चे हर किसी की जुबान पर हैं। 
विज्ञापन
Brunei Royal Wedding - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया की बेटी राजकुमारी फादजीला लुबाबुल बोल्किया की शादी हो गई है। उनका वैवाहिक कार्यक्रम सात दिनों तक चला। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शासक होने के कारण सुल्तान हसनल बोल्किया की बेटी की शादी भव्य तरीके से आयोजित की गई थी। शादी के दौरान ब्रुनेई के इस शाही जोड़े ने एक से बढ़कर एक ड्रेस भी पहनी, जिसमें से कुछ तो हाथी दांत से बनाए गए थे।

विज्ञापन


सात दिनों तक चला जश्न का दौर 
राजकुमारी फादजीला ब्रुनेई के प्रिंस मतीन की बड़ी बहन हैं। उन्हें 'स्पोर्टी प्रिंसेस' के नाम से भी जाना जाता है। राजकुमारी फादजीला ब्रुनेई की राष्ट्रीय नेटबॉल टीम की कप्तान हैं। उन्होंने ब्रिटेन के किंग्स्टन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल स्टडीज में ग्रेजुएशन और हल्ट इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। राजकुमारी ने 16 जनवरी से शुरू हुए सात दिन के शाही समारोह में अवांग अब्दुल्ला नबील महमूद अल-हाशिम से शादी की।

राज के शाही महल में हुई शादी 
शादी ब्रुनेई के राजा के महल इस्ताना नुरुल ईमान में हुई। इस्ताना नुरुल ईमान दुनिया के सबसे बड़े शाही महलों में से एक है। इस महल में 1700 से अधिक कमरे हैं। इसी महल में ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया का आधिकारिक निवास भी है। ब्रुनेई के राजकुमारी की शादी का एलान पिछले साल दिसंबर में किया गया था। ब्रुनेई के शाही परिवार ने इस शादी को पूरे शानों-शौकत और इस्लामिक रीति-रिवाजों से किया।
विज्ञापन


हफ्ते भर चली इस शादी के दौरान राजकुमारी फादजीला कई अलग-अलग ड्रेसेज में नजर आईं। इसमें सबसे खास थी हाथी दांत से बनी ड्रेस। ज्वैलरी वेबसाइट टियारा मेनिया के मुताबिक, राजकुमारी ने अपनी ड्रेस को एक लंबे घूंघट और एक बेहतरीन डायमंड टियारा के पहना।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें