फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटिश पीएम की लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपील, कहा- विभाजनकारी ताकतों का मिलकर सामना करना होगा

Sat, 02 Mar 2024 11:13 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि जो आप्रवासी यहां आए हैं उन्होंने संपूर्ण रूप से अपना योगदान दिया है। उन्होंने हमारे देश की कहानी में एक नया अध्याय लिखने में मदद की है। उन्होंने ऐसा अपनी पहचान छोड़े बिना किया है। 
विज्ञापन
ऋषि सुनक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक जोरदार अपील जारी की है। उन्होंने बताया कि चरमपंथी ताकतें देश को तोड़ने और बहु-धार्मिक पहचान को कमजोर करने के लिए तैयार है। अपनी हिंदू मान्यताओं का हवाला देते हुए पीएम सुनक ने कहा कि ब्रिटेन का स्थाई मूल्य सभी धर्मों और जातियों के प्रवासियों का स्वागत करता है।
विज्ञापन


सुनक ने कहा, "जो आप्रवासी यहां आए हैं उन्होंने संपूर्ण रूप से अपना योगदान दिया है। उन्होंने हमारे देश की कहानी में एक नया अध्याय लिखने में मदद की है। उन्होंने ऐसा अपनी पहचान छोड़े बिना किया है।" ब्रिटिश पीएम ने आगे कहा, "आप मेरी तरह एक हिंदू और ब्रिटिश नागरिक हो सकते हैं, या एक धर्मनिष्ठ मुसलमान और एक देशभक्त नागरिक हो सकते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं। या एक समर्पित यहूदी और अपने स्थानीय समुदाय की जान हो सकते हैं तथा ये सभी हमारे स्थापित ईसाई गिरजाघर की सहिष्णुता पर आधारित है।"

ब्रिटिश पीएम ने कहा, "मुझे डर है कि दुनिया में सबसे सफल बहु-जातीय, बहु-आस्था वाले लोकतंत्र के निर्माण में हमारे प्रयास को कमजोर किया जा रहा है। कुछ ऐसी ताकतें हैं जो हमें तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।"
विज्ञापन


कोई भी देश सर्वश्रेष्ठ नहीं: ऋषि सुनक
ब्रिटेन के सांसदों के लिए बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और इजराइल-हमास संघर्ष को लेकर ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर निकाले गए मार्च के दौरान हिंसा के बाद प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, "कोई भी देश सर्वश्रेष्ठ नहीं है, लेकिन हमारे देश ने जो किया उसके लिए मुझे गर्व है। मैं यहां देश का पहला अश्वेत प्रधानमंत्री हूं। यह आपकी त्वचा का रंग नहीं बल्कि आप जिस भगवान में विश्वास रखते हैं या जहां आप पैदा हुए थे, वह आपकी सफलता का निर्धारण करेगा। लेकिन यह आपके मेहनत और काम पर निर्भर करता है।"

सुनक ने कहा, "मैं अपने देश से प्यार करता हूं। मैं और मेरा परिवार इसके बहुत आभारी हैं। अब समय आ चुका है कि हम सब एक साथ होकर विभाजनकारी ताकतों का मुकाबला करें। हमें उन लोगों का सामना करना होगा, जो हमें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें