फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमरनाथ घोष की हत्या पर शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने जताई संवेदना, कहा- हम जांच पर रखे रहे नजर

Sat, 02 Mar 2024 10:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को सूचित किया था कि उनके दोस्त अमरनाथ घोष की मंगलवार शाम को अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
अमरनाथ घोष (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मिसौरी प्रांत में पश्चिम बंगाल के भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी डांसर अमरनाथ घोष की हत्या पर शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही इस बात का विश्वास दिलाया है कि वह इस मामले की जांच पर नजर रख रहे हैं। 

विज्ञापन


शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'अमरनाथ घोष के निधन पर हम परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम फोरेंसिक और पुलिस जांच पर नजर बनाए हुए हैं और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।'

यह है पूरा मामला
गौरतलब है, अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को सूचित किया था कि उनके दोस्त अमरनाथ घोष की मंगलवार शाम को अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक लंबा नोट साझा किया और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन


देवोलीना ने यह भी कहा था कि उनके दोस्त की हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है। उन्होंने लिखा था, 'मेरे दोस्त अमरनाथ घोष की मंगलवार शाम को अमेरिका के सेंट लुइस अकादमी पड़ोस में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे परिवार के एक ही बेटे थे। मां की तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी। पिता का बचपन में ही निधन हो गया था।'

अभिनेत्री ने आगे कहा था, 'आरोपी की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है या शायद उनके कुछ दोस्तों को छोड़कर उनके परिवार में इसके लिए लड़ने के लिए कोई नहीं बचा है। वह कोलकाता से थे। पीएचडी कर रहे थे। शाम की वॉक के लिए निकले थे और अचानक किसी अज्ञात ने उन्हें कई बार गोली मार दी। अमेरिका में कुछ दोस्त शव पर दावा करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई अपडेट नहीं है। कम से कम हमें उनकी हत्या का कारण पता होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें