फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोको हरम के मुखिया की मौत, आईएस की अफ्रीकी शाखा ने किया विस्फोट में उड़ाने का दावा

Sat, 22 May 2021 09:12 PM IST
गौरव पाण्डेय एजेंसी, मेदुगुरी (नाइजीरिया)

सार

अबूबकर शेकाउ ने बोको हरम को एक अस्पष्ट कट्टरपंथी संप्रदाय से जिहादी सेना में बदल दिया था। नाइजीरिया के साथ इसके युद्ध में दसियों हजार लोगों की जान गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी अफ्रीका के सबसे बर्बर आतंकवादी संगठन बोको हरम के मुखिया अबुबकर शेखू की मौत हो गई है। इस बात का दावा बोको हरम के प्रतिद्वंद्वी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीकन प्रोविंस (आईएसडब्ल्यूएपी) ने रविवार को मीडिया एजेंसियों को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में किया। 

विज्ञापन


आईएसडब्ल्यूएपी का प्रमुख अबू मुसाब अल-बरनावी होने का दावा कर रहे शख्स ने ऑडियो रिकॉर्डिंग में कहा कि नाइजीरियाई आतंकी समूह बोको हरम के मुखिया अबुबकर की 18 मई को उस समय एक बम धमाके में मौत हो गई, जब वह आईएस लड़ाकों से एक मुठभेड़ के बाद बचने के लिए भागने का प्रयास कर रहा था।

अल-बरनावी को करीब से जानने वाले दो लोगों ने ऑडियो रिकॉर्डिंग में उसी की आवाज होने की पुष्टि की है, जिसके आधार पर मीडिया और खुफिया एजेंसियों ने अबुबकर के मारे जाने के दावे पर यकीन करते हुए इसकी छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि बोको हरम ने रविवार को न इस दावे का खंडन किया था और न ही इसकी पुष्टि की थी।
विज्ञापन


लाखों अफ्रीकियों की मौत का था जिम्मेदार
नाइजीरिया में सालों तक आतंक फैलाने वाले आतंकी संगठन बोको हरम के नेता अबूबकर शेकाऊ की मौत हो गई है। दि वॉल स्ट्रीट की एक रिपोर्ट के अनुसार अबूबकर ने आत्महत्या की और है और उसने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया। रिपोर्ट के अनुसार उसने ऐसा इस्लामिक स्टेट से सामना होने पर किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें