फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Election: जो बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान ने जारी किया नया विज्ञापन, डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना

Thu, 11 Jul 2024 10:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US Election: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के प्रचार अभियान ने गुरुवार को एक नया विज्ञापन जारी किया। इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पक्ष लेने के लिए प्रतिद्वंद्वी ट्रंप पर निशाना साधा गया है।
विज्ञापन
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाइट हाउस की दौड़ तेज हो गई है। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रिटक पार्टी के जो बाइडन के एक-दूसरे पर हमले बढ़ गए हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के प्रचार अभियान ने गुरुवार को एक नया विज्ञापन जारी किया। इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पक्ष लेने के लिए प्रतिद्वंद्वी ट्रंप पर निशाना साधा गया है और उन्हें एक तानाशाह का पालतू बताया गया है। 

विज्ञापन


इस हफ्ते यहां होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन इस विज्ञापन को जारी किया गया। यह विज्ञापन पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले जुलाई के लिए 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर (5 करोड़ रुपये) की बड़ी सशुल्क (पेड) मीडिया खरीद का हिस्सा है।   

यह विज्ञापन ऐसे समय में आया है जब बाइडन (81 वर्षीय) ट्रंप के साथ डिबेट में खराब प्रदर्शन के बाद अपनी ही पार्टी के भीतर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। उनके सामने व्हाइट हाउस के लिए अपनी फिटनेस के बारे में अपने सहयोगी डेमोक्रेट्स और मतदाताओं को आश्वस्त करना बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन में आगाह किया गया है कि रिपब्लिन पार्टी के संभावित उम्मीदवार (ट्रंप) एक तानाशाह के पालतू हैं, जो 'अमेरिका पहले' को दोषी ठहराते हैं। ट्रंप ने रूस को यह सुझाव दिया था कि वे नाटो के उन सदस्यों के साथ जो चाहें करें, जो रक्षा व्यय लक्ष्यों को पूरा नहीं करते हैं। विज्ञापन में इसी बात को लेकर निशाना साधा गया है। 

सीएनएन ने बाइडन के प्रचार अभियान की प्रवक्ता लॉरेन हिट के हवाले से गुरुवार को कहा, डोनाल्ड ट्रंप एक अनियंत्रित तानाशाह हैं। अगर वह फिर से चुने जाते हैं, तो वह व्लादिमीर पुतिन के गोद में रहेंगे। जिससे उन्हें यूरोप को कुचलने और संभावित तीसरे विश्व युद्ध को हवा देने के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। उन्होंने कहा, लोकतंत्र और अमेरिकी सुरक्षा इस साल नवंबर के मतदान पर निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें