फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले का स्वागत: भारत से चोरी हुई 14 मूल्यवान कलाकृतियां लौटाएगा ऑस्ट्रेलिया

Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, केनबरा

सार

  • 30 लाख डॉलर है ऑस्ट्रेलियाई संग्रहालय में रखी सामग्री की कीमत
  • इससे पहले 2014 में संग्रहालय की ओर से 50 लाख डॉलर की लागत वाली भगवान शिव की मूर्ति को वापस किया गया था
विज्ञापन
भारत- ऑस्ट्रेलिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय कला संग्रहालय (एनजीए) में रखी भारत की 14 कलाकृतियों की वापसी की जा रही है। इनमें पीतल व पत्थर की मूर्तियों के अलावा पेंटिंग व कुछ तस्वीरें शामिल हैं। 1989 से 2009 के बीच ये कलाकृतियां एनजीए के अधिकार में शामिल कि गईं। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने बताया कि ये सभी कलाकृतियां इनकी तस्करी करने वाले डीलर सुभाष कपूर से ली गई थीं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त मनप्रीत वोरा ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले के लिए भारत सरकार आभारी है। इससे पहले 2014 में संग्रहालय की ओर से 50 लाख डॉलर की लागत वाली भगवान शिव की मूर्ति को वापस किया गया था।

पीतल की इस मूर्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा गया था। भारत सरकार को दी जाने वाली मौजूदा कलाकृतियों की कीमत 30 लाख डॉलर है। संग्रहालय ने बताया कि ये सभी कलाकृतियां चोरी के बाद तस्करी के जरिये ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं हैं। फिलहाल सुभाष कपूर ऐसे ही मामलों में सजा काट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें