रूस ने बृहस्पतिवार को निजी डाटा कानून का उल्लंघन करने के लिए गूगल पर तीस लाख रूबल (41,017 डॉलर) का जुर्माना लगाया है। कानून के उल्लंघन पर पहली बार यह जुर्माना मॉस्को की तेगांस्की जिले की अदालत ने लगाया। गूगल ने जुर्माने की पुष्टि करते हुए आगे कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
रूस और दिग्गज तकनीकी कंपनी के बीच व्यापक गतिरोध के बीच यह जुर्माना लगाया गया है। मॉस्को प्रतिबंधित सामग्री को हटाने में नाकाम रहने और विदेशी तकनीकी फर्मों को रूस में दफ्तर खोलने के लिए मजबूर करने पर सोशल मीडिया दिग्गजों पर नियमित रूप से यह जुर्माना लगाता है।
रूस के सरकारी संचार नियामक ने पिछले माह कहा था कि गूगल की सहायक कंपनी अल्फाबेट इंक पर यूजरों के निजी डाटा को रूसी क्षेत्र में डाटाबेस में संग्रहीत नहीं करने के लिए 60 लाख रूबल तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।