फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: बांग्लादेश में आवामी लीग के नेता के होटल पर हमला; कम से कम 24 लोगों को जिंदा जलाया

सार

बांग्लादेश से पूरे दिन लगभग एक जैसी खबरें आईं। यहां गुस्साई भीड़ ने राजधानी में बंगबंधु एवेन्यू में स्थित अवामी लीग के केंद्रीय कार्यालय सहित कई अवामी लीग नेताओं, कार्यकर्ताओं के आवासों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
Bangladesh Tension - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में आवामी लीग पार्टी के एक नेता के होटल पर भीड़ ने धावा बोल दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने होटल को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आगजनी में एक इंडोनेशियाई नागरिक सहित कम से कम 24 लोगों को जिंदा जल गए। बता दें कि बीते दिन शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़कर भाग गई थीं।

विज्ञापन


बताया गया कि पीड़ितों में से ज्यादातर लोग होटल में ठहरे हुए थे। उन्हें सोमवार देर रात जिंदा जला दिया गया। वाकया तब का है, जब भीड़ ने जोशोर जिले में आवामी लीग के महासचिव शाहीन चकलादार के स्वामित्व वाले जाबिर इंटरनेशनल होटल में आग लगा दी। एक स्थानीय पत्रकार ने ढाका में पीटीआई को फोन पर बताया कि मृतकों में एक इंडोनेशियाई नागरिक भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि जोशोर जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उन्होंने 24 शव गिने हैं, जबकि होटल के जीवित कर्मचारियों को डर है कि मलबे में और शव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि आवामी लीग (एएल) शासन का विरोध करने वाली अज्ञात भीड़ ने होटल के भूतल में आग लगा दी, जो जल्दी ही ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।
विज्ञापन


पूरे देश में हिंसा
देश भर से लगभग एक जैसी खबरें आईं, जहां गुस्साई भीड़ ने राजधानी में बंगबंधु एवेन्यू में स्थित अवामी लीग के केंद्रीय कार्यालय सहित कई अवामी लीग नेताओं, कार्यकर्ताओं के आवासों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की। 

हालात बद से बदतर हुए
हसीना के इस्तीफा देकर देश छोड़कर भारत जाने और सत्ता के खालीपन को भरने के लिए सेना के आने के बाद बांग्लादेश में सोमवार को अराजकता फैल गई। हसीना के जाने की खबर फैलते ही ढाका और देश के अन्य हिस्सों में हिंसा का एक नया दौर शुरू हो गया है। पहले से ही तबाह देश में भीड़ ने सड़कों पर हिंसा की, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें