फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma: कुवैत में नुपुर के खिलाफ प्रदर्शन में भारतीयों समेत एशियाई गिरफ्तार, वीजा रद्द

Mon, 13 Jun 2022 08:08 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कुवैत।

सार

कुवैत के फहाहील इलाके में जमा होकर ये लोग जब प्रदर्शन कर रहे थे, तभी भारी पुलिस बल वहां पहुंच गया। इन सभी को ट्रकों में भरकर ले जाया गया। कानून के उल्लंघन के आरोप में इन सभी के वीजा रद्द कर दिए गए और निर्वासन केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन
नुपुर के विरोध में अब कुवैत में प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ 10 जून को फहाहील इलाके में प्रदर्शन करने वाले भारतीयों समेत सभी अप्रवासी एशियाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उनके देश वापस भेजा जाएगा।

विज्ञापन


फहाहील इलाके में जमा होकर ये लोग जब प्रदर्शन कर रहे थे, तभी भारी पुलिस बल वहां पहुंच गया। इन सभी को ट्रकों में भरकर ले जाया गया। कानून के उल्लंघन के आरोप में इन सभी के वीजा रद्द कर दिए गए और निर्वासन केंद्र भेज दिया गया। अब इन सभी प्रवासियों को वापस भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों को प्रदर्शन के लिए किसने उकसाया था।

दोबारा कुवैत में प्रवेश करने पर भी होगी रोक
निर्वासन केंद्र भेजे गए भारतीयों समेत सभी एशियाइयों के नाम अब कुवैत में प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल हो जाएंगे। ये कभी दोबारा कुवैत में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


सरकार ने कहा, करना होगा नियमों का पालन
सूत्रों का कहना है कि अरब देशों में धरने-प्रदर्शन के आयोजन पर प्रतिबंध लागू है। किसी भी तरह के प्रदर्शन को नियमों और कानूनों का उल्लंघन माना जाता है और इसमें शामिल लोगों को उनके देश भेज दिया जाता है। एक बयान में कुवैत सरकार ने कहा, यहां रहने वाले सभी लोगों को देश के कानूनों का पालन करना होगा। किसी भी तरह के धरने-प्रदर्शन से दूर रहना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें