फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरिजोना: छोटा विमान हेलीकॉप्टर से आसमान में भिड़ा, दो लोगों की मौत

Sat, 02 Oct 2021 11:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, चैंडलर

सार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबु धाबी में भी एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो विमान चालक, एक असैन्य चिकित्सक और एक नर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एरिजोना में फीनिक्स हवाई अड्डे के पास उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर और एक छोटे विमान के बीच टक्कर के बाद हेलीकॉप्टर एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद विमान सुरक्षित तरीके से नीचे उतर गया और उसमें सवार उड़ान प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट को कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन


पुलिस सार्जेंट जेसन मैकलिमंस ने बताया कि चैंडलर शहर में हुए इस हादसे में जमीन पर कोई भी घायल नहीं हुआ लेकिन हवाई अड्डा कई घंटे तक बंद रहा। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई लेकिन जल्द ही इस पर काबू पा लिया गया। दमकलकर्मियों ने मलबे से दो शव निकाले। मरिकोपा काउंटी का चिकित्सकीय जांच कार्यालय दोनों शवों की शिनाख्त करेगा। फ्लाइट ऑपरेशंस एकेडमी के मालिक रिचर्ड बेनगोआ ने बताया कि चार सीटों वाले विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण उड़ान के लिए होता है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड हादसे के कारणों की जांच करेगा।

यूएई : एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबु धाबी में एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। अबु धाबी पुलिस ने दुर्घटनास्थल और दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो विमान चालक, एक असैन्य चिकित्सक और एक नर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें