फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: शादी से लौट रही कार नदी में गिरी, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Sat, 02 Oct 2021 09:47 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

हादसे के वक्त परिवार शादी के समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस आ रहा था। कार में चार महिलाएं दो बच्चे और एक आदमी जो कार चला रहा सवार थें।
विज्ञापन
शादी से लौट रही कार नदी में गिरी, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। पुल की रेलिंग से टकरा कर कार के नदी में गिर जाने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। कार इस्लामाबाद के ही निकट एक नदी में गिरी।
विज्ञापन


हादसे के वक्त परिवार शादी के समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस आ रहा था। कार में चार महिलाएं दो बच्चे और एक आदमी जो कार चला रहा सवार थें। रास्ते में गाड़ी फिसल कर पुल की रेलिंग से टकरा गई और नदी में गिर गई, जिसमें डूबकर सभी की मौत हो गई। सुबह नदी में पानी कम होने के बाद कार दिखाई प़़ड़ी, इसके बाद कार को बाहर निकाला गया।

पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर शवों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत विभिन्न प्रातों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है जिससे नदियों में बाढ़ सी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें