फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : एंटनी ब्लिंकन ने कहा- विदेश विभाग आज करेगा अफगानों के नए पुनर्वास कार्यक्रम की घोषणा

Tue, 03 Aug 2021 05:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • सूत्रों के अनुसार अमेरिका द्वारा शुरू किए जा रहे इस नए पुनर्वास प्रोग्राम को अफगानिस्तान में दो दशकों तक चले युद्ध की समाप्ति के मद्देनजर शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश विभाग अफगानिस्तान के नागरिकों के लिए आज नए पुनर्वास कार्यक्रम की घोषणा कर रहा है। अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि जिन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिका की मदद की, लेकिन विशेष वीजा के लिए पात्रता नहीं पा सके उन्हें अमेरिका में बसाने के लिए बाइडन प्रशासन बहुत जल्द प्रोग्राम की शुरु करेगा।

विज्ञापन




अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हमने इनमें से कई अफगानों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए अमेरिकी शरणार्थी प्रवेश कार्यक्रम तक पहुंच प्रदान करते हुए एक प्राथमिकता-2 या पी-2 पदनाम बनाया है।

सूत्रों के अनुसार अमेरिका द्वारा शुरू किए जा रहे इस प्रोग्राम को अफगानिस्तान में दो दशकों तक चले युद्ध की समाप्ति के मद्देनजर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो दशकों में बहुत से अफगानों ने अमेरिकी सेना के साथ काम किया और अब उन्हें तालिबान से खतरा है।
विज्ञापन


इसको लेकर राष्ट्रपति बाइडन पर काफी दबाव भी था। उधर, अमेरिकी फौज की वापसी के बाद से तालिबान अफगानिस्तान में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए लगातार हमले कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें