फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग: भ्रष्टाचार के आरोप में लोकतंत्र समर्थक गायक एंथनी वोंग गिरफ्तार

Tue, 03 Aug 2021 03:24 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग

सार

  • चीन समर्थित सरकार ने कहा कि वोंग को चीनी क्षेत्र में लोकतंत्र की मुहिम चलाने वालों के खिलाफ सरकारी अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गायक एंथनी वोंग - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्ध स्वायत्तशासी क्षेत्र के एक नामी गिरामी गायक एंथनी वोंग को भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर तीन साल पहले एक राजनीतिक रैली में गाने गाकर कानून तोड़ने का आरोप है। चीन समर्थित सरकार ने कहा कि वोंग को चीनी क्षेत्र में लोकतंत्र की मुहिम चलाने वालों के खिलाफ सरकारी अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एंथनी वोंग पर राजनीतिक रैली में गाने गाकर कानून तोड़ने का है आरोप
हांगकांग में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वतंत्र आयोग ने कहा कि 2018 की रैली में वोंग ने दो गाने गाए थे और रैली में उपस्थित लोगों से विधानसभा उपचुनाव में लोकतंत्र समर्थक उम्मीदवार अउ नोक हिन को वोट देने की अपील की थी। संस्था ने अउ को भी आरोपित किया है। अउ पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रैली का प्रचार प्रसार किया और बताया कि वोंग प्रस्तुति देंगे। अउ चुनाव चीत गए थे।

भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने एक बयान में कहा कि किसी चुनावी कार्यक्रम में दूसरों का मनोरंजन करना भ्रष्ट आचरण और गंभीर किस्म का अपराध है और यह चुनावी अध्यादेश के खिलाफ भी है। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक वोंग को जमानत पर रिहा कर दिया गया। अउ मार्च से जेल में हैं। पिछले साल गैर आधिकारिक प्राइमरी चुनाव के मामले में अउ समेत लोकतंत्र समर्थक 47 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें