फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार: पूर्व राजनयिक की मदद से रिहा हुए अमेरिकी पत्रकार डैनी, भड़काऊ जानकारी फैलाने के आरोप में हुई थी 11 साल की कैद

Tue, 16 Nov 2021 01:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बैंकॉक।

सार

डैनी पर भड़काऊ जानकारी फैलाने के अलावा देशद्रोह और आतंकवाद के आरोप भी लगाए गए थे। मई में यंगून अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत बिल रिचर्डसन ने कहा है कि म्यामांर में हिरासत में लिए गए अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर को जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें सोमवार को रिहा किया गया और अब वे कतर के रास्ते अपने घर को लौट रहे हैं। रिचर्डसन के कार्यालय ने कहा, हम बहुत आभारी हैं कि डैनी अंतत: अपने प्रियजनों के साथ फिर जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन


ऑनलाइन पत्रिका ‘फ्रंटियर म्यामां’ के प्रबंध संपादक फेनस्टर को झूठी या भड़काऊ जानकारी फैलाने, अवैध संगठनों से संपर्क करने और वीजा नियमों का उल्लंघन करने के लिए शुक्रवार को दोषी ठहराया गया था और 11 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

रिचर्डसन ने कहा कि उन्होंने हाल में म्यामांर की यात्रा के दौरान फेनस्टर की रिहाई के लिए बातचीत की थी। उन्होंने फरवरी में नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सूकी की निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल करने वाले सैन्य नेता के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने डैनी को गिरफ्तार करने की निंदा करते हुए फैसले को अन्यायपूर्ण बताया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें