भारत-पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए ट्रंप ने फिर लिया श्रेय
- फोटो : अमर उजाला एएनआई
भारत-अमेरिका के बीच 25 जून तक अंतरिम व्यापार समझौते की उम्मीद
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के एलान के बाद से अमेरिका भारत के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। सूत्र बताते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच 25 जून तक एक अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति बन सकती है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी व्यापार वार्ता को गति देने के लिए पिछले सप्ताह वाशिंगटन में थे। इस दौरान वे अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक से दो बार मिले।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति के तेवर सख्त, कहा- चीन ने व्यापार समझौते का उल्लंघन किया; अब अच्छा बर्ताव नहीं
26% का जवाबी अमेरिकी टैरिफ फिलहाल 9 जुलाई तक निलंबित
दोनों पक्ष प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की पहली किस्त से पहले अंतरिम व्यापार समझौते पर विचार कर रहे हैं। भारत पर अमेरिका का 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ इस साल 9 जुलाई तक निलंबित है। इसे अमेरिका ने 2 अप्रैल को लगाया था। हालांकि, भारतीय सामानों पर अब भी अमेरिका की ओर से लगाया गया 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ लागू है।