फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : न्यायाधीश ने भारतवंशी डॉक्टर के विरुद्ध बच्चियों का खतना करने के आरोप को किया खारिज 

Thu, 30 Sep 2021 01:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

यह मामला अप्रैल 2017 को सामने आया था। ‘द डेट्रॉयट न्यूज’ की खबर के मुताबिक डॉ. जुमना नागरवाला ने मिनेसोटा की सात वर्षीय दो बच्चियों का अवैध रूप से खतना करने के इरादे से यात्रा करने की साजिश रचने का आरोप खारिज करने का अनुरोध किया था। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने बच्चियों का खतना करने की आरोपी भारतीय मूल की एक चिकित्सक डॉ. जमुन नागरवाला के खिलाफ नए आरोप खारिज कर दिए हैं। अमेरिका में अपनी तरह का यह पहला मामला माना जा रहा है। यह मामला अप्रैल 2017 को सामने आया था, जब नागरवाला को गिरफ्तार किया गया और उन पर एक साजिश का आरोप लगाया गया। 

विज्ञापन


‘द डेट्रॉयट न्यूज’ की खबर के मुताबिक डॉ. जुमना नागरवाला ने मिनेसोटा की सात वर्षीय दो बच्चियों का अवैध रूप से खतना करने के इरादे से यात्रा करने की साजिश रचने का आरोप खारिज करने का अनुरोध किया था। दोनों बच्चियों को मेट्रो डेट्रॉयट लाया गया और अभियोजन ने इसे (खतना को) अवैध रूप से किया गया कार्य बताया।

न्यायाधीश ने कहा, यह एक प्रतिशोधी अभियोजन जैसा मामला
न्यायाधीश बर्नार्ड फ्रेडमैन ने मामले में दायर चौथे अभियोग को खारिज करते हुए कहा कि यह एक प्रतिशोधी अभियोजन जैसा है। डॉ. नागरवाला पर डेट्रायट के उपनगरीय क्लीनिक में नौ बच्चियों का खतना करने का आरोप है। हालांकि, उन्होंने ऐसा कोई अपराध करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि वह सिर्फ धार्मिक रिवाज निभा रही थीं। जिन लड़कियों का खतना किया गया वे इलिनॉय, मिशिगन और मिनेसोटा की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें