फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : बच्चों के लिए इंस्टाग्राम पर फेसबुक ने लगाई रोक, 13 साल तक के लिए शुरू करेगा विशेष एप

Tue, 28 Sep 2021 07:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

फेसबुक ने ‘इंस्टाग्राम किड्स’ रोकने की घोषणा करने के बाद कहा कि वह उम्र का ध्यान रखते हुए 13 साल से छोटी उम्र के बच्चों के लिए अलग से इंस्टाग्राम लाएगा। इसके खिलाफ अमेरिकी संसद भी इस हफ्ते सुनवाई करने जा रही है।
विज्ञापन
Instagram logo - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम ने ‘इंस्टाग्राम किड्स’ की योजना फिलहाल रोक दी है। वह इसे 13 साल से छोटे बच्चों के लिए शुरू करने जा रहा था, लेकिन अमेरिका में इसका कड़ा विरोध है। विशेषज्ञ इसे बच्चों के मानसिक सेहत के लिए हानिकारक बता चुके हैं। कई लोग खासतौर से अभिभावक इंस्टाग्राम की मालिकाना कंपनी फेसबुक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इसे स्वैच्छिक रूप से बंद रखने की भी चेतावनी दे चुके थे।

विज्ञापन


13 साल से छोटे बच्चों के लिए वह लाना चाहता है विशेष एप
फेसबुक ने घोषणा की थी, वह उम्र का ध्यान रखते हुए 13 साल से छोटी उम्र के बच्चों के लिए अलग से इंस्टाग्राम लाएगा। इसके खिलाफ अमेरिकी संसद भी इस हफ्ते सुनवाई करने जा रही है। फेसबुक की अंदरूनी रिसर्च टीम की रिपोर्ट लीक हुई, जिसमें इंस्टा से किशोर उम्र लड़कियों के मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभावों को स्वीकार किया था। हालांकि, अब इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने कहा है, वे अभिभावकों, विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं से बात कर उनकी चिंताओं को समझेंगे। इसके लिए रोक लगाकर समय लिया जा रहा है। 

फेसबुक की बेशर्मी जारी
फेसबुक ने योजना के विरोध पर बेशर्मी से कहा था, रोक के बावजूद कम उम्र के बच्चे इंस्टाग्राम का वैसे भी उपयोग कर रहे हैं। बेहतर होगा कि 10 से 12 साल के बच्चों एप बनाकर दिया जाए।
विज्ञापन


मदद के बजाय और आफत
विशेषज्ञों से लेकर अभिभावकों तक का रुख फेसबुक के खिलाफ है। उनका कहना है, यह कोमल मस्तिष्क वाले बच्चों को सोशल मीडिया पर चिपकाने की कोशिश है। इसके बजाय उसे बुलिंग और बॉडी शेमिंग खत्म करने पर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें