फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के कैंपों पर किए हवाई हमले, यूएस सेंट्रल कमांड ने किया दावा

Sat, 12 Oct 2024 04:21 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक हमलों का उद्देश्य आईएसआईएस की अमेरिका और उसके सहयोगियों पर हमले की योजना को विफल करना है।
विज्ञापन
एयर स्ट्राइक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएस सेंट्रल कमांड ने सीरिया में आईएसआईएस के कई कैंपों पर हवाई हमले किए। यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक हमलों का उद्देश्य आईएसआईएस की अमेरिका, उसके सहयोगियों और नागरिकों पर हमले की योजना को विफल करना है। साथ ही आईएसआईएस की संचालन क्षमता बाधित होगी। यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक हमले में किसी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है। 

विज्ञापन


इससे पहले 29 सितंबर को सीरिया में अमेरिका ने हवाई हमला किया था। इसमें इस्लामिक स्टेट समूह और अल-कायदा से जुड़े 37 आतंकी मारे गए थे। यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया था कि अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया पर हमला किया। इसमें अल-कायदा से जुड़े हुर्रस अल-दीन समूह के शीर्ष नेता और आठ अन्य को निशाना बनाया गया। इन आतंकियों पर सैन्य अभियानों की निगरानी का जिम्मा था। इसके साथ ही मध्य सीरिया में आईएस के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया गया था। इसमें 28 आतंकी मारे गए थे। इनमें चार सीरियाई नेता शामिल थे।

अमेरिकी सेना के मुताबिक हवाई हमले के जरिये अमेरिकी हितों के साथ-साथ हमारे सहयोगियों और साझेदारों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने की आईएसआईएस की तैयारी को ध्वस्त किया गया। सीरिया में लगभग 900 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। अमेरिका की सेना पूर्वोत्तर सीरिया में अपने प्रमुख सहयोगियों कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज को सलाह और सहायता देती हैं। 

अब एक बार फिर सीरिया पर आईएसआईएस के कैंपों पर अमेरिका ने हवाई हमले किए हैं। यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि हवाई हमलों में क्षति का आकलन किया जा रहा है। जबकि किसी नागरिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें