फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका का फैसला: पेगासस स्पाईवेयर बनाने वाले इस्राइल के एनएसओ समूह को किया ब्लैकलिस्ट

Wed, 03 Nov 2021 08:45 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर या स्पाईवेयर बनाने वाले इस्राइली समूह एनएसओ के खिलाफ अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
एनएसओ कंपनी - फोटो : for reference only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए इस्राइल के एनएसओ समूह को ब्लैकलिस्ट कर दिया। बीते दिनों विवादों का केंद्र रहे पेगासस स्पाईवेयर या जासूसी सॉफ्टवेयर का निर्माण इसी एनएसओ समूह ने किया है। इसे लेकर एनएसओ समूह ने पहले कहा था कि यह स्पाईवेयर अपराधियों और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बनाया गया है और कंपनी इसे केवल सरकारों को ही बेचती है।

विज्ञापन


समूह पर अमेरिका की विदेश नीति और सुरक्षा हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की गई है। पेगासस जासूसी मामले को लेकर इस साल की शुरुआत में कई रिपोर्ट सामने आई थीं। इनमे एनएसओ समूह पर पत्रकारों, राजनीतिक विरोधियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के लिए निरंकुश सरकारों की मदद करने का गंभीर आरोप लगाया गया था।

भारत में 300 नंबरों की हुई जासूसी
पेगासस से जासूसी के मामले को लेकर भारत में भी खासा विवाद उठा था। कुछ मीडिया संस्थानों ने इस संबंध में एक बड़े डाटा लीक की जांच की थी। इसकी रिपोर्ट में भारत का उल्लेख करते हुए बताया गया था कि यहां के 300 से अधिक फोन नंबरों की इस सॉफ्टवेयर के जरिए जासूसी की गई। इनमें मंत्री, विपक्षी नेता, पत्रकार और वैज्ञानिक समेत सामाजिक कार्यकर्ता आदि भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें