फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल कायदा को बड़ा झटका, अफगान सेना ने आतंकी मोहसिन अलमिरी को किया ढेर

Sun, 25 Oct 2020 12:21 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
अलकायदा - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शनिवार को अफगानिस्तान में सेना और आतंकवादियों के बीच हुए युद्ध में अफगान सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अफगनिस्तान सेना ने एक बड़े ऑपरेशन में अल कायदा के मास्टरमांइड कहे जाने वाले आंतकी मोहसिन अलमिसरी को मार गिराया है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान की टोलो न्यूज की सूचना के अनुसार, अफगानिस्तान की सेना ने गजनी प्रांत में अल कायदा आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में अफगान सेना ने गजनी प्रांत के अंडार जिले में आतंक के मास्टरमाइंड मोहसिन अलमिसरी को ढेर कर दिया गया है। आतंकी मोहसिन की मौत को अल कायदा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

एक साल पहले इसी तरह मारा गया था आतंकी आसिम उमर
बता दें कि पिछले साल 2019 में अफगानिस्तान में सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। एक साल पहले अफगानिस्तान और अमरीकी सेना के एक संयुक्त ऑपरेशन में आसिम उमर खतरनाक आंतकीवादी को मार गिराया गया था। आसिम उमर अल कायदा की दक्षिण एशिया की एक शाखा से जुड़ा था। अफगानिस्तान और अमरीकी सेना ने मिलकर इस संयुक्त अभियान की शुरूआत की थी। इसमें अमरीकी सेना ने अफगान की सेना को हवाई सपोर्ट दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें