फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव: चीन की धमकी के बीच ताइवान ने स्प्रैटली द्वीप समूह के पास तैनात की पनडुब्बी

Mon, 15 Nov 2021 05:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ताइपे।

सार

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ताइवान पर पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू करने के बजाय कम्युनिस्ट शासन ताइपिंग और ताइवान के दूसरे द्वीप डोंग्शा पर नियंत्रण करने की कोशिश कर सकता है।
विज्ञापन
Taiwan- China - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते सैन्य खतरों के बीच ताइवान ने अपनी दो सबसे उन्नत पनडुब्बियों में से एक को स्प्रैटली द्वीप के पास समुद्र में नौसेना अभ्यास में तैनात किया है।

विज्ञापन


 रेडियो फ्री एशिया ने ‘द रिपब्लिक ऑफ चाइना नेशनल डिफेंस रिपोर्ट 2021’ का हवाला देते हुए बताया ताइवान ने अपने विवादित दक्षिण चीन सागर द्वीप ताइपिंग के पास रक्षा अभ्यास में भाग लेने के लिए हाई लंग पनडुब्बी भेजी है।

यह कदम तब उठाया गया है जब विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ताइवान पर पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू करने के बजाय कम्युनिस्ट शासन ताइपिंग और ताइवान के दूसरे द्वीप डोंग्शा पर नियंत्रण करने की कोशिश कर सकता है।
विज्ञापन


रेडियो फ्री एशिया ने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में ताइपिंग द्वीप के पास हाई लंग की गतिविधियों के बारे में विवरण नहीं दिया गया है। दक्षिण चीन सागर में दो सबसे बड़े द्वीपों, डोंग्शा और ताइपिंग को ताइवान नियंत्रित करता है। ताइपिंग द्वीप पर चीन, वियतनाम और फिलीपींस भी दावा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें