फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने कहा- आईएसआई चीफ फैज हमीद को आतंकी घोषित करे

Mon, 06 Sep 2021 03:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल

सार

  • पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने कहा, पाक खुफिया चीफ के काबुल दौरे से तालिबान के उसका प्यादा होने की पुष्टि हुई 
  • अमेरिका के लिए अच्छा होगा कि वह आईएसआई की अगुवाई करने वाले फैज हमीद को करे आतंकी घोषित 
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद - फोटो : रेडियो पाकिस्तान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के प्रमुख फैज हमीद के अचानक काबुल दौरे पर पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने कहा, इससे साफ है कि तालिबान आईएसआई की कठपुतली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए कहीं अच्छा होगा कि वह आईएसआई की अगुवाई करने वाले फैज हमीद को आतंकी घोषित करे, जो लंबे समय से अफगानिस्तान को शिकार बनाया है और पाकिस्तान के लोकतंत्र या एक सामान्य राष्ट्र बनने की पाकिस्तानियों की उम्मीद को नजरअंदाज किया है। 

अमेरिकी एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट (एईआई) में स्थानिक विद्वान रुबिन ने अमेरिकी पत्र 19 फोर्टी-फाइव में लिखा कि हमीद का आपात दौरा इस बात का पक्का सुबूत है कि तालिबान महज एक कठपुतली है। पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने कहा, अफगानिस्तान की सरकार को गिराने में हमीद का हाथ होना भी उजागर हो गया है।
विज्ञापन


कहा, पाक खुफिया चीफ के काबुल दौरे से तालिबान के उसका प्यादा होने की पुष्टि
उन्होंने कहा कि जब तालिबान के आईएसआई की कठपुतली होने की बात स्पष्ट हो गई है, तो अमेरिकी नीति निर्धारकों के लिए यह सवाल है कि किसी को भी तालिबान से बात क्यों करनी चाहिए या उसे मान्यता क्यों देनी चाहिए।

दरअसल ऐसी खबरें आ रही हैं कि अफगानिस्तान में गुटों की आपसी लड़ाई में तालिबान के सह संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर घायल हो गए हैं। इसके बाद आईएसआई प्रमुख आंतरिक संकट को सुलझाने के लिए काबुल पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें