फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: आखिरकार जाग ही गया सऊदी अरब का तालिबान प्रेम, विदेश मंत्री बोले- हमें उनसे अच्छे शासन की उम्मीद

Fri, 10 Sep 2021 11:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान ने 15 अगस्त को कब्जा जमा लिया था। इतने लंबे समय के बाद भी सऊदी अरब की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी, लेकिन अब उसकी ओर से बयान जारी किया गया है। गौरतलब है कि सऊदी अरब उन तीन देशों में से एक है, जिसने तालिबान सरकार को पूर्व में मान्यता दी थी। 
 
विज्ञापन
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से तालिबान पर चुप्पी साधे सऊदी अरब की ओर से प्रतिक्रिया आई है। सऊदी अरब का कहना है कि हमें उम्मीद है कि तालिबान एक अच्छी सरकार चलाएगा और अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता की स्थापना करेगा। हालांकि, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने इसका जिक्र नहीं किया कि आने वाले दिनों में सऊदी अरब का तालिबान के प्रति क्या रुख रहने वाला है और उसे मान्यता दी जाएगी या नहीं। 

विज्ञापन


बाहरी हस्तक्षेप से इतर अफगान के हित में काम करे तालिबान
सऊदी की राजधानी रियाद में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रिंस फैसल ने कहा कि देश को उम्मीद है कि तालिबान सरकार अफगान के लोगों के हित में काम करेगी और बाहरी हस्तक्षेप को बंद करेगी। वहां की सरकार हिंसा, अराजकता को खत्म करके सभी को सुरक्षा प्रदान करेगी। 

काबुल हमले में मारे गए लोगों के प्रति जताई संवेदना 
सऊदी के विदेश मंत्री ने प्रेसवार्ता के दौरान काबुल हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना भी जताई। उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करते हैं और इस कठिन समय से उबरने और अफगानिस्तान को फिर से स्थापित करने में मदद करते रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अफगानिस्तान में 1996 से 2001 तक तालिबान के शासन के दौरान पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात के बाद सऊदी अरब ही वह तीसरा देश था, जिसने तालिबान सरकार को मान्यता दी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें