फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान का डर: छिप-छिपकर जीने को मजबूर महिला जज, कभी सुनाए थे आतंकियों के खिलाफ फैसले

Thu, 23 Sep 2021 03:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली/ काबुल

सार

कई महिला जज भागकर विदेश चली गई हैं लेकिन सैकड़ों अब भी देश में ही छिप-छिपकर जी रही हैं और उन्हें हरवक्त जान का खतरा रहता है। इन महिला जजों ने आमतौर पर महिला अधिकारों के उल्लंघन, महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म, हत्या और पारिवारिक उत्पीड़न के मामलों पर फैसले सुनाए थे।
विज्ञापन
तालिबान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी तालिबानियों के खिलाफ फैसले सुनाने वाली अफगान महिला जजों को इन दिनों अपनी जान बचाते फिरना पड़ रहा है। महिला अभियोजकों का कहना है कि कई पूर्व तालिबानी कैदी बदला लेने के लिए उनकी तलाश कर रहे हैं। खामा प्रेस न्यूज एजेंसी ने एक महिला जज के हवाले से बताया कि तालिबान के कब्जे के बाद से उन्हें बार-बार अज्ञात नंबरों से फोन कॉल आ रही हैं, जिससे वे भयभीत हैं।

विज्ञापन


कई महिला जज भागकर विदेश चली गई हैं लेकिन सैकड़ों अब भी देश में ही छिप-छिपकर जी रही हैं और उन्हें हरवक्त जान का खतरा रहता है। इन महिला जजों ने आमतौर पर महिला अधिकारों के उल्लंघन, महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म, हत्या और पारिवारिक उत्पीड़न के मामलों पर फैसले सुनाए थे। खामा प्रेस न्यूज एजेंसी ने बताया, अन्य महिला कर्मचारियों की तरह ही महिला अभियोजक भी अपने घरों में ही कैद हैं।

विज्ञापन

पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान पर हमले, दो लड़ाकों समेत पांच की मौत

पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान के वाहनों पर बुधवार को हुए हमलों में दो लड़ाकों व तीन आम नागरिकों की मौत हो गई। तालिबान के हुकूमत अपने हाथ में लेने के बाद हिंसा की यह ताजा घटना है। पहले हमले में एक बंदूकधारी ने जलालाबाद में तालिबान के वाहनों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इसमें दो लड़ाके और एक नागरिक मारा गया।

इस हमले में एक बच्चे की भी मौत हुई। वहीं दूसरे हमले में एक अन्य वाहन को निशाना बनाया गया। इसमें एक बच्चे की मौत हुई और दो लड़ाके घायल हुए। इसके अलावा एक अन्य हमले में एक व्यक्ति और घायल हुआ। इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पिछले हफ्ते इसी तरह के एक हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी जिसमें आठ लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें