गिलगित-बाल्टिस्तान के कार्यकर्ता सेंज सेरिंग
- फोटो : एएनआई
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 43वें सत्र में गिलगित बाल्टिस्तान स्टडीज के अध्यक्ष सेंज सेरिंग ने फिर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, पाकिस्तान को लद्दाख और अफगानिस्तान की ओर मार्ग खोलना चाहिए, जिससे गिलगित बाल्टिस्तान की लोग अपने परिवारों से मिल पाएं।
इससे लद्दाख के बौद्ध धर्म के लोग धार्मिक स्थलों की यात्रा करने में सक्षम हो पाएंगे। राजनीतिक कार्यकर्ता ने सवाल पूछते हुए कहा, ‘अगर भारतीय सिखों का पाकिस्तान के करतारपुर में स्वागत किया जाता है, तो लद्दाख के बौद्धों को समान धार्मिक अधिकारों से वंचित क्यों किया जा रहा है?’ उन्होंने पाकिस्तान से कहा कि ऐसा दोहरा मापदंड, क्यों? उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों के लिए जेल जैसी स्थिति बना रखी है। यहां के लोगों का मानवाधिकारों का लगातार उल्लंघन हो रहा है।