संगीत से दिमाग से संबंधित रोगों का उपचार संभव है। अमेरिकन जरनल ऑफ क्रीटिकल केयर में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, आईसीयू में वेंटिलेटर पर मौजूद मस्तिष्क रोगियों के उपचार में संगीत प्रमुख भूमिका निभा सकता है। अध्ययन में कहा गया है कि गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति जो धीमी आवाज में संगीत सुनते हैं, उनमें क्रिया देखी जा सकती है और वह बेहतर तरीके से नींद ले पाने में सक्षम होते हैं।
जिन मरीजों पर दवाइयों का असर नहीं होता उन पर म्यूजिक थैरेपी अपनाई जा सकती है। इससे दर्द, अवसाद और शारीरिक तनाव में आराम मिलता है। करीब 500 मरीजों पर किए गए अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आए।