ताइवान: लड़की ने अपने प्रेमी से लिया बदला, काटा प्राइवेट पार्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
प्यार में धोखा मिलने पर बदले की भावना को कई भयानक तरीके से बाहर निकलते देखा गया है लेकिन ताइवान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। ताइवान की एक लड़की का आरोप है कि उसका प्रेमी उसके साथ बेवफाई कर रहा था और लाख समझाने के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा था।
ऐसे में लड़की ने प्रेमी के सोने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। लड़की को लगा कि ऑपरेशन के जरिए वो उसको ठीक करा लेगा, इसी डर से लड़की ने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को टॉयलेट में ले जाकर फ्लश कर दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला ताइवान के चंघुआ काउंटी में आने वाले शिहू टाउन का है।
प्रेमी का नाम हुआंग है और रात में सोने से पहले उसने पेटभर कर चिकन नूडल्स खाए और खूब शराब पी। इसके बाद प्रेमी बेसुध होकर सो गया। हालांकि प्रेमी जैसे ही सुबह उठा, चारों तरफ खून देखकर डर गया और थोड़ी देर बाद ही उसे दर्द का एहसास होने लगा।
इसके बाद लड़के को पता चला कि किसी ने उसका प्राइवेट पार्ट उसके शरीर से अलग कर दिया है। कुछ समय बाद लड़के को ये पूरी कहानी पता चली और ये सब सुनकर वो स्तब्ध रह गया क्योंकि उसे इस बात का यकीन नहीं हो रहा था कि उसकी प्रेमिका फुंग उसके साथ ऐसा कर सकती है।
फुंग ने जानकारी दी कि हुआंग उसके साथ धोखा कर रहा था। वो किसी और के साथ जिंदगी बिता रहा था। ऐसे में उसने हुआंग को सबक सिखाना ही जरूरी समझा। बता दें कि फुंग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।