फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का बुखार: लड़का 35 साल का और लड़की 70 साल की, दोनों ने रचाई मिलकर शादी; पढ़ें पूरा मामला

Wed, 20 Sep 2023 09:40 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क,अमर जाला,इस्लामाबाद

सार

कनाडा की रहने वाली 70 वर्षीय महिला पाकिस्तान के 35 साल के नईम शहजाद के प्यार में पड़ गई है। यह प्यार इतना बढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली। जिसके बाद से ही यह सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मैरी और नईम शहजाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर आपने सोशल मीडिया में अजीबोगरीब शादियां देखी होगी। जिसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए तमाम कोशिशें करते हैं। लेकिन ये खबर शायद इन सोशल मीडिया की खबरों से कुछ हटकर है। जी हां, बात है 35 साल के दूल्हे की 70 साल की महिला के साथ शादी रचने की। यह मामला भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का है।
विज्ञापन


नईम शहजाद को 70 साल की मैरी से हुआ इश्क 
35 साल का नईम शहजाद अपने से दोगुनी उम्र की महिला के इश्क में पड़ गया। कनाडा की रहने वाली 70 वर्षीय मैरी से उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई।
दोनों के बीच दोस्ती इस कद्र बढ़ी की दोनों एक-दूसरे से इश्क करने लगे। प्यार के बुखार ने नईम शहजाद को 70 साल की मैरी का दूल्हा बना दिया।

2012 की दोस्ती ने बनाया मैरी को दुल्हन
पाकिस्तान के रहने वाले नईम ने बताया कि 2012 में दोनों फेसबुक के जरिए करीब आए थे। लगातार 3 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को समझा। 2015 आते-आते कनाडा की 70 वर्षीय मैरी ने उन्हें प्रपोज किया था। हालांकि अगस्त 2017 में कनाडा में ही दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन इसी दौरान नईम के सामने वीजा संबंधी समस्याएं सामने आने लगी। जिसके कारण वे दोनों कनाडा में एक साथ नहीं रह सकते थे।

मैरी को नईम के इश्क ने 7 समुंदर पार पहुंचाया
70 वर्षीय मैरी ने हाल ही में पहली बार पाकिस्तान का दौरा किया। इस दौरान मैरी ने नईम के साथ ही पाकिस्तान में रहने का ही निर्णय लिया है। कुछ लोग नईम के इस फैसले को वीजा हासिल करने के तौर तरीकों से जोड़ रहे हैं। हालांकि नईम ने इस सब आरोपों को बेबुनियादी बताया। 
विज्ञापन


नईम बोले, मैरी आर्थिक रुप से कमजोर, मैंने काफी मदद की
अपने रिश्ते पर बात करते हुए पाकिस्तान के नईम कहते हैं, मैरी मानसिक रुप से परेशान थी। उनकी उम्र काफी ज्यादा है। वह आर्थिक रुप से कमजोर भी है। वह केवल मामूली पेंशन से ही गुजारा करती है। मुझे परवाह नहीं कि हमारे बीच उम्र का कितना अंतर हैं। अब मैरी मेरी पत्नी है। उन्होंने बताया कि उनके घर में कोई भी महंगी चीज नहीं है और वो दोनों एक सामान्य जीवन जी रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें