फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baltimore Bridge Collapse: बाल्टीमोर हादसे को बीत गए पांच दिन, फिर भी जहाज में मौजूद 20 भारतीय; आखिर क्यों?

Sun, 31 Mar 2024 12:18 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

Baltimore Bridge Collapse: बाल्टीमोर हादसे के बाद फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज ढह गया था। पांच दिन बीत जाने के बाद भी 20 भारतीय डाली जहाज में मौजूद हैं।
विज्ञापन
बाल्टीमोर हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी शहर बाल्टीमोर में डाली नाम का मालवाहक जहाज ‘फ्रांसिस स्कॉट की’ पुल से टकरा गया था। इसके बाद पुल पूरी तरह से ढह गया था। इस हादसे को पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन जहाज के चालक दल के 20 भारतीय सदस्य अभी भी जहाज पर ही मौजूद हैं। 

विज्ञापन


जहाज में क्या कर रहे हैं 20 भारतीय?
एक रिपोर्ट के अनुसार जब तक पुल के क्षतिग्रस्त टुकड़ों को साफ नहीं कर दिया जाता, तब तक चालक दल के सदस्य वहीं रहेंगे। इसके साथ ही वे सभी लोग जहाज की देखभाल भी करेंगे। मैरीलैंड के गवर्नर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा सबसे पहले मलबे के टुकड़े हटाने की योजना बनाई गई है। उधर अमेरिका के विदेश मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि हादसे के बाद भारतीय चालक दल के एक सदस्य को अस्पताल ले जाया गया था। अब वह जहाज पर लौट आया है। बताया गया है कि चालक दल के सदस्यों को पर्याप्त मात्रा भोजन और पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा जनरेटर को चालू रखने के लिए पर्याप्त ईंधन भी मौजूद है।

कब लौटेंगे 20 भारतीय ?
डाली जहाज की प्रबंधन कंपनी सिनर्जी मरीन के साथ काम करने वाले एक अधिकारी का कहना है कि अभी यह नहीं कह सकते कि मलबे को कब तक हटाया जाएगा। जब तक राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) और कोस्ट गार्ड द्वारा पूरी जांच नहीं की जाती, तब तक चालक दल को नहीं भेजा जा सकता।
विज्ञापन


अधिकारियों ने की भारतीय चालक दल की तारीफ 
वहां मौजूद अधिकारियों द्वारा भारतीय चालक दल की तारीफ की गई है। चालक दल द्वारा हादसे से पहले ही  स्थानीय अधिकारियों को संदेश भेजे गए थे। इस वजह से तुरंत ही यातायात को रोकने में मदद मिली थी। बता दें कि इस हादसे में पुल पर गड्ढों की मरम्मत कर रहे छह लोगों की मौत हो गई थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया है कि चालक दल के 21 सदस्य हैं, जिनमें से 20 भारतीय हैं। सभी सुरक्षित हैं और सभी का स्वास्थ्य ठीक है 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें