फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ताजिकिस्तान की जेल में सुरक्षाकर्मी और कैदी आपस में भिड़े, 32 लोगों की मौत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 20 May 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

ताजिकिस्तान की जेल में दंगा भड़कने से 32 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने दी है। मृतकों में तीन गार्ड हैं और बाकी कैदी हैं। दंगे की शुरुआत आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने की थी। इस जेल को सुरक्षा के लिहाज से अति सुरक्षित माना जाता है। 



 



सेना का कहना है कि दंगा रविवार की रात बख्दत स्थित जेल में शुरू हुआ था। जो राजधानी दुशांबे से 10 किमी पूर्व में है। कैद आतंकियों के पास चाकू थे। जिनसे उन्होंने तीन गार्ड और पांच कैदियों की हत्या की।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद 1500 कैदियों वाली इस जेल में सुरक्षा बलों ने 24 कैदियों को मार गिराया। इस्लामिक स्टेट का एक समय में सीरिया और इराक में नियंत्रण हुआ करता था। इसी संगठन ने बीते साल नवंबर में ताजिक जेल में हुए दंगों की जिम्मेदारी भी ली थी।



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next