फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन : सैन्य हवाई अड्डे पर मिसाइल-ड्रोन हमले में 30 सैनिक मारे गए, 65 हुए घायल

Mon, 30 Aug 2021 06:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सना

सार

  • अल अनद वायुसेना अड्डे पर अभ्यास के दौरान फौजियों को बनाया निशाना
  • हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन हूथी विद्रोहियों पर शक जताया जा रहा है
विज्ञापन
सैन्य हवाई अड्डे पर मिसाइल-ड्रोन हमला - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन एक सैन्य हवाई अड्डे पर रविवार सुबह हुए मिसाइल और ड्रोन हमले में 30 सैनिकों की मौत हो गई। यह हमला उस समय हुआ, जब सैनिक अभ्यास के लिए जमा हुए थे।

विज्ञापन


अभ्यास के दौरान फौजियों को बनाया निशाना, 65 घायल 
करीब 65 सैनिक घायल भी हुए हैं। हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन हूथी विद्रोहियों पर शक जताया जा रहा है। यमन के सैन्य प्रवक्ता मोहम्मद अल नकीब ने बताया कि यह हमला लहज प्रांत के अल अनद वायुसेना अड्डे पर हुआ। इस दौरान तीन धमाके हुए। दक्षिण क्षेत्र यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता वाली सरकार के नियंत्रण में है।

2014 में विरोध के बाद से तबाह हो रहे यमन में ईरान समर्थित हूथी बागियों ने उत्तरी क्षेत्रों और राजधानी सना पर कब्जा कर रखा है। सरकार दक्षिणी क्षेत्र से चल रही थी। विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब सैन्य अभ्यास चला रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हूथी पर इसलिए जताया शक
हमले में शुरुआती तौर पर 5 सैनिकों के मरने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़कर 30 हो चुकी है। यमन सरकार के अधिकारियों का कहना है कि हमला हूथी द्वारा करवाया गया। दूसरी ओर हूथी के सैन्य प्रवक्ता ने हमले से इनकार या इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें