फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: स्वतंत्रता दिवस से पहले ग्रेनेड से हमला, तीन की मौत; राष्ट्रीय ध्वज बेचने वाली दुकान को बनाया निशाना

Wed, 14 Aug 2024 06:42 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय झंडा बेचने वाली दुकान पर ग्रेनेड से हमला किया गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
पाकिस्तान में जनाक्रोश (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। यह हलमा पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा बेचने वाली दुकान पर किया गया था।

विज्ञापन


अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी ली है। समूह ने दुकान मालिकों से झंडे नहीं बेचने को कहा था साथ ही लोगों से 14 अगस्त को बुधवार के दिन छुट्टी नहीं मनाने की चेतावनी दी थी। जब दुकानदारों ने बात नहीं मानी तो उनपर बम से हमला कर दिया। 

सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने कहा कि हमलों के बाद अस्पताल में छह घायल और तीन लोगों के शव आए थे। 

सेना प्रमुख ने आतंकवाद को हराने की कसम खाई
वहीं इसके पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के उत्तर-पूर्व में एक सैन्य अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में टेलीविजन भाषण में आतंकवाद को हराने की कसम खाई थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले फायरिंग में हुई थी 10 लोगों की मौत
पाकिस्तान के सुक्कुर शहर और खैबर पख्तूनख्वा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक सुक्कुर शहर में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। इसमें एक पक्ष के चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की भी गोलीबारी में मौत हो गई। कई लोग घायल भी हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें