फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 हमले की बरसी पर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध

Thu, 26 Nov 2020 07:17 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
26/11 mumbai attack - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राज्य विभाग ने गुरुवार को कहा है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई आतंकी हमले में छह अमेरिकियों सहित लगभग 170 लोग मारे गए थे। विभाग ने कहा कि हम हिंसा के इस संवेदनहीन कार्य में मारे गए लोगों की स्मृति का सम्मान करते हैं और उन दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

 

 

गौरतलब है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दस आतंकवादियों ने पूरे मुंबई में चार दिन तक 12 आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था। 26 नवंबर 2008 से शुरू हुए इन हमलों में छह अमेरिकियों और नौ आतंकवादियों सहित कम से कम 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। आतंकवादियों ने ताजमहल होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, नरीमन (चबाड) हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन आदि को निशाना बनाया था।


अमेरिकन इंडिया पब्लिक अफेयर्स कमेटी और अमेरिकी यहूदी समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जायसवाल ने 26/11 के हमलों को 'इतिहास का सबसे भयानक हमला' बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद दुनिया के सामने मौजूद सबसे बड़े खतरों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें