फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटो के हवाई हमले में 25 तालिबानी आतंकी ढेर, मारे गए आतंकियों में 12 पाकिस्तानी निकले

Wed, 22 Jul 2020 06:49 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंधार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अफगानिस्तान में सोमवार रात नाटो के हवाई हमले में तालिबान के 25 से ज्यादा आतंकियों की मौत हो गई, जिनमें 12 पाकिस्तानी हैं। कंधार पुलिस कमांड के प्रवक्ता जमाल बरकजई ने कहा कि जिन आतंकियों को तख्त-ए-पोल नगर में निशाना बनाया गया, वे जिले के थोरो क्षेत्र में अफगान सुरक्षा बलों की चौकियों पर हमले की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद आतंकी अपने साथियों के कुछ शव वहीं छोड़ गए और दस्तावेजों से पता चला कि इन में से कम से कम 12 पाकिस्तानी थे। कंधार के पुलिस प्रमुख जनरल तदीन खान अखाजी ने भी मारे गए अफगान तालिबान के पाकिस्तानी सदस्यों की तस्वीरें और दस्तावेज ट्वीट के जरिये साझा किए।

पुलिस के अनुसार अर्गिस्तान क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों ने पांच, जबकि मारुफ जिले में सात आतंकियों को जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया। तालिबान ने इस हमले को लेकर फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं नाटो ने भी इस मुद्दे पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं दी है।
विज्ञापन


यह हमला ऐसे समय किया गया है, जब अमेरिका और तालिबान के बीच दोहा में शांति समझौता हो चुका है। हालांकि शांति समझौते के बावजूद तालिबान हमले नहीं रोक रहा है।

आत्मघाती कार बम धमाके में आठ सैनिकों की मौत
अफगानिस्तान में आत्मघाती कार बम धमाके में आठ अफगान सैनिकों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा, आतंकियों ने अबाद जिले में सेना के काफिले को निशाना बनाया। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ले ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें