पनपथा बफर जोन में बाघिन और उसके बच्चों के अचानक सामने आने से पयर्टक भी खबरा गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उमरिया जिले की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पनपथा बफर जोन में बरुहली बाघिन अपने तीन शावकों के साथ दिखाई दी। बाघिन और उसके बच्चों के अचानक सामने आने से पयर्टक भी खबरा गए। हालांकि उन्होंने बाधिन को उसके बच्चों के साथ कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि मध्य प्रदेश बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र की वजह से उमरिया जिले की पहचान भी बड़ी है। यहां बाघों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां बाघों को देखने के लिए आते हैं।