फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैगनर समूह: रूस के किराए के हत्यारे, जिन्हें दिया गया है यूक्रेनी राष्ट्रपति की हत्या का जिम्मा

Wed, 02 Mar 2022 04:27 PM IST
अमन शुक्ला वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले को अब पांच दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद रूसी सेना अब भी यूक्रेन की राजधानी कीव को घेरकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के रास्ते बंद नहीं कर पाई है। चार दिशाओं से हमला कर रही रूसी सेना को अब तक यूक्रेन के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक सफलता भी नहीं मिली है। इसी के चलते अब रूस की तरफ से यूक्रेन के राष्ट्रपति को ही निशाना बनाने की सुपारी दी गई है। बताया गया है कि रूस ने किराए पर काम करने वाले हत्यारों के एक समूह- वैगनर ग्रुप को जेलेंस्की की हत्या का जिम्मा सौंपा है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें