फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine Crises : दुनियाभर से यूक्रेन को मिल रही मदद,किसी ने पैसे तो किसी ने भेजा हथियार

Sun, 27 Feb 2022 09:43 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

रूस और यूक्रेन के बीच बीच लड़ाई चौथे दिन भी जारी है। रूस यूक्रेन की राजधानी और तमाम इलाकों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है, फायरिंग कर रहा है। कीव में ज्यादातर इलाकों में आगजनी और धुएं का गुबार दिख रहा है। रूस के हमलों से यूक्रेन की राजधानी पूरी तरह से दहली हुई है। मौत का आंकड़ा भी सैकड़ों तक पहुंच चुका है और कई लोग घायल भी हैं।    माना जा रहा है कि रूस तेजी से यूक्रेन की राजधानी  की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही उस पर कब्जा कर लेगा हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन के नियंत्रण में ही उनकी राजधानी है।    विश्व में एक नए अध्याय को जन्म देता रूस और यूक्रेन का यह युद्ध विश्व को दो फाड़ में  में दिखाता है।  इस युध्द पर कुछ देश तटस्थ रवैया अपनाए दिख रहे हैं  तो वहीं यूक्रेन के साथ कई सारे देश आते दिख रहे हैं। इस मुसीबत की घड़ी में विश्व के तमाम देशों ने यूक्रेन की ओर हाथ बढ़ाया है। कोई आर्थिक मदद देने तैयार है तो कोई हथियार भेजने… आपको बता दें कि अमेरिका ब्रिटेन सहित 28 देश यूक्रेन की मदद के लिए सामने आए हैं इसमें हथियार, पैसे, मेडिकल सप्लाई, मिलिट्री संसाधन सहित कई चीजों से यूक्रेन की मदद करने का वादा इन देशों ने किया है।    आइए पहले यह समझते हैं कि किन किन देशों ने क्या यूक्रेन को दिया है और कैसे मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें