फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान के एक और करीबी पर शिकंजा, पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री शेख रशीद गिरफ्तार

Thu, 02 Feb 2023 11:51 AM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री शेख रशीद को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मरी मोटरवे से गुरुवार को हुई। शेख रशीद के साथ उनके भतीजे शेख रशीद शफीक को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, शेख रशीद का दावा है कि उन्हें रावलपिंडी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, शेख रशीद अवामी मुस्लिम लीग के मुखिया हैं और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी हैं। इमरान खान की सरकार में ही शेख रशीद ने पाकिस्तान के गृहमंत्री का पद संभाला था। गौरतलब है कि, हाल ही में पुलिस ने पीटीआई नेता और इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी को भी गिरफ्तार किया था।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें