फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: रूस ने युक्रेन पर सबसे बड़ा हमला किया, दाग दीं 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें

Mon, 30 Jun 2025 01:29 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

रूस ने यूक्रेन पर शनिवार रविवार की दरम्यानी रात अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। रूस ने यूक्रेन पर 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागीं। यूक्रेन के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि रूस की ओर से की गई इस कार्रवाई से तीन साल पुराने युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में सफलता की उम्मीदें और धूमिल हो गई हैं। यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया कि रूस ने यूक्रेन पर कुल 537 हवाई हथियार दागे। जिसमें 477 ड्रोन और फर्जी हथियार तथा 60 मिसाइलें शामिल हैं। इनमें से 249 को मार गिराया गया और 226 खो गए। यूक्रेन की वायु सेना के संचार प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रात में अभी तक का सबसे बड़ा हवाई हमला था। इसमें ड्रोन और विभिन्न प्रकार की मिसाइलों को शामिल किया गया। यह हमला यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र समेत पूरे क्षेत्र को निशाना बनाकर किया गया, जो अग्रिम मोर्चे से काफी दूर है।

यूक्रेन पर यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शुक्रवार को दिए गए उस बयान के बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि मॉस्को इस्तांबुल में सीधे शांति वार्ता के नए दौर के लिए तैयार है। हालांकि, युद्ध के थमने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं क्योंकि अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय शांति प्रयासों में अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। खुरासान क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सेंडर प्रोकुडिन ने कहा कि पोलैंड और उसके सहयोगी देशों ने पोलिश हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विमान भेजे हैं। ओलेक्सेंडर प्रोकुडिन ने कहा कि ड्रोन हमले में एक एफ-16 पायलट की मौत हो गई। क्षेत्रीय गवर्नर के अनुसार, चेर्कासी में एक बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए। यूक्रेन के सुदूर पश्चिम में ड्रोन हमले के बाद ड्रोहोबिच शहर में एक औद्योगिक इकाई में बड़े पैमाने पर आग लग गई। जिससे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली भी गुल हो गई।

इस्तांबुल में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच हाल ही में हुई दो दौर की वार्ता संक्षिप्त रही। इसमें किसी समझौते पर पहुंचने में कोई प्रगति नहीं हुई। लंबी दूरी के ड्रोन हमलों के बाद सुलह की गुजाइश पूरी तरह खत्म हो गई है। दोनों पक्षों के बीच घातक ड्रोन विकसित करने की होड़ ने संघर्ष को नए हथियारों के परीक्षण के मैदान में बदल दिया है। हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पश्चिम से और अधिक सहायता का आह्वान किया। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मॉस्को तब तक नहीं रुकेगा जब तक उसके पास बड़े हमले करने की क्षमता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें