फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi US Visit: पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच क्या बातचीत हुई?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 14 Feb 2025 04:55 AM IST

पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि आपको व्हाइट हाउस में वापस देखकर मुझे खुशी हो रही है। हम साथ मिलकर अपने दोनों देशों की प्रगति और समृद्धि की ओर आगे बढ़ेंगे। ट्रंप ने जिस गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया है। उससे मुझे हाउ डी मोदी और नमस्ते ट्रंप से जैसे आयोजनों की याद आ गई। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां तक रूस और यूक्रेन की लड़ाई का मतलब है। ट्रंप ने पुतिन से बात की है, दुनिया का नजरिया है कि भारत न्यूट्रल है, लेकिन मैं बता दूं कि भारत न्यूट्रल नहीं है। भारत का अपना पक्ष है शांति, पहले दिन से ही मैंने राष्ट्रपति पुतिन से कहा है कि समस्याओं का समाधान युद्ध से नहीं निकलता है। वह टेबल पर चर्चा करके ही निकलता है। शांति के प्रयास का हम पूरी तरह से समर्थन करते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने शांति का जो इनिशिएटिव लिया है। मैं उसका पूरी तरह से समर्थन करता हूं, सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा? 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें