मंगलवार को दुनिया साल का दूसरा सूर्य ग्रहण देखेगी। यह रात में 11 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 3 जुलाई की सुबह 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो कुल चार मिनट और 33 सेकंड तक चलने की संभावना है। यह सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के कुछ ही देशों में देखा जा सकता है।