अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बैंक खाते को हैक करने का मामला सामने आया है। नासा की टॉप मोस्ट एस्ट्रोनॉट ऐनी मैकक्लेन पर नासा से अपने पूर्व पति के बैंक खाते को हैक करने का आरोप लगा है। ये अंतरिक्ष से किया गया पहला आपराधिक मामला है। मैकक्लेन की 2014 में वायुसेना के पूर्व खुफिया अधिकारी समर वॉर्डन से शादी हुई थी। चार साल बाद 2018 में मैकक्लेन का उनके पति से तलाक हो गया था।