पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में आजादी की मांग दशकों से जारी है और आज भी यहां कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। ताजा प्रदर्शन हुंजा घाटी में हुआ जहां लोगों ने सालों से जेल में बंद एक राजनैतिक कार्यकर्ता की रिहाई की मांग कर सरकार को घेरने की कोशिश की।