फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Iran Ceasefire: इस्राइल और ईरान में हुआ सीजफायर, ट्रंप ने बताई सीजफायर की वजह

Tue, 24 Jun 2025 11:29 AM IST
आकाश शर्मा वीडियो डेस्क अमर उजाला

पिछले कुछ समय में हमनें ईरान-इस्राइल संघर्ष में होती अमेरिका की एंट्री को और उससे दुनियाभर में बढ़ती टेंशन को देखा। लेकिन अब इस घटना में चौंकाने वाला मोड़ आते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 जून को ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध विराम की घोषणा कर दी है। ट्रम्प ने कहा कि दो देशों के बीच संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से इस्राइल-ईरान के बीच "पूर्ण और कुल" युद्ध विराम लागू होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि इसराइल और ईरान के बीच 12 दिनों से चल रहे सैन्य संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक "पूर्ण और स्थायी" युद्धविराम पर सहमति बन गई है। यह युद्धविराम मंगलवार सुबह से प्रभावी होने की उम्मीद है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच 12 दिन से जारी संघर्ष पर विराम का एलान किया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने यह भी बताया कि यह संघर्ष विराम कैसे हुआ और क्यों इसका एलान ट्रंप ने किया। उन्होंने हालिया पोस्ट में लिखा, 'इस्राइल और ईरान लगभग एक साथ मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई। मुझे पता था कि अब समय आ गया है। दुनिया और पश्चिम एशिया ही असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है। फिर भी अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इस्राइल और ईरान का भविष्य असीमित है। महान वादों से भरा हुआ है। भगवान आप दोनों पर कृपा बरसाए।'

पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण माहौल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'यह एक ऐसा युद्ध है जो कई वर्षों तक खिंच सकता था, और पूरे मध्य पूर्व को नष्ट कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, और कभी नहीं होगा!' ट्रंप ने ईश्वर से आशीर्वाद की कामना करते हुए लिखा, भगवान इस्राइल और ईरान को आशीर्वाद दें। भगवान मध्य पूर्व, अमेरिका और पूरी दुनिया को आशीर्वाद दें!
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें