फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट में फंसे मुरैना के एमबीबीएस के छात्रों को भारतीय दूतावास ने सुरक्षित स्थान पर भेजा

Fri, 25 Feb 2022 09:44 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध की आंच मुरैना जिले में भी पहुंच गई है। यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मुरैना की बेटी योगमाया के साथ दो और छात्र भी फंसे हुए है। भारत सरकार इनको प्लान-बी के तहत सुरक्षित भारत लाने की तैयारी कर रही है। परिजनों ने सरकार से अपने बच्चों को सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहार लगा रहे है।बता दे कि यूक्रेन पर अचानक रूस द्वारा हमला करने से मुरैना के ये तीनों छात्र यूक्रेन में फंस गए है। योगमाया ने बताया कि 24 फरवरी को भारत वापस आने के लिए उनकी फ़्लाइट बुक थी, लेकिन रूस के लगातार हो रहे हमलों से यह फ्लाइट रद्द कर दी गई। फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से वे किसी तरह से पैदल यूक्रेन की राजधानी कीव में इंडियन एम्बेसी के दफ्तर पहुंचे। यहां पर इंडियन एम्बेसी ने उनको 150 अन्य छात्रों के साथ सुरक्षित जगह पर ठहरा दिया है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें