कभी दुनिया पर राज करने वाला ब्रिटेन हर दिन नए संकट से जूझ रहा है. आर्थिक संकट (Economic Crisis) की वजह से दो-दो प्रधानमंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा है. अब ब्रिटेन के सामने सब्जियों का संकट (Vegetable Crisis) खड़ा हो गया है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को सिर्फ 2 खीरा और दो टमाटर ही खरीदने की अनुमति है. सब्जियों की संकट की वजह से सुपर मार्केट (Super Market) में सब्जियां खरीदने वाले लोगों को सीमित मात्रा में सब्जी दी जा रही है. खीरा और टमाटर के अलावा बाकी की सब्सियों पर भी इसी तरह की लिमिट लगाई गई है.