महुआ मोइत्रा एक बार फिर से अपने विवाद बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उन्होंने मां काली के बारे में विवादित बयान दिया है। तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने काली देवी को मांस खाने और शराब स्वीकार करने वाली देवी के रूप में कल्पना करने की बात कही थी। मंगलवार को महुआ मोइत्रा के बयान के बाद उनकी पार्टी ने न केवल इस टिप्पणी से खुद को दूर किया बल्कि इसकी निंदा भी की।