फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से सटे कल्याण में चलती ट्रेन से गिरी महिला बाल बाल बची, वीडियो वायरल

Tue, 19 Oct 2021 01:42 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके न कोई जी हां यह वीडियो इस लाइन को चरितार्थ कर रहा है। दरअसल ये तस्वीर मुंबई से सटे ठाणे के कल्याण की है जहां एक महिला ट्रेन से उतर रही है और चलती ट्रेन से उतरते समय उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह ट्रेन के नीचे जाने वाली ही थी कि तभी आरपीएफ के एक जवान ने आकर उस महिला को पकड़ कर प्लेटफार्म की तरफ खींचा। एक बार फिर देखिए दरअसल हुआ क्या था...
बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी और ट्रेन जैसे ही चलना शुरू हुई इसमें ट्रेन से उतरने की कोशिश की जिसके बाद यह दुर्घटना हुई हालांकि आरपीएफ के जवान की सूझ बूझ से इस महिला की जान बच गई। ये वीडियो वायरल हो रहा है पर लगभग हर फोन में पहुंच चुका है। हमारा मकसद इस वीडियो को आप तक पहुंचाने का सिर्फ इतना है कि ट्रेन आदि से सफर करते समय सावधानी रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें